सरसावा: लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने बड़े गुब्बारे उड़ाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
पालिका परिषद की ओर से मंगलवार शाम करीब चार बजे हवा से भरे दो बड़े गुब्बारे जिसमें एक नगरपालिका कार्यालय से तथा दूसरा मोहल्ला मिरधान स्थित पानी की टंकी नंबर एक से छोड़े गए। जिन पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए स्वच्छता के प्रति संदेश लिखा हुआ था। ये गुब्बारे नगर में जनता का आकर्षण बने रहे। गुब्बारों को देखने के लिए बच्चों व महिलाओं में खास उत्सुकता रही।
[1/16, 8:41 PM] Online: पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने बताया कि इन गुब्बरों को उड़ाने का उदेश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 कार्यक्रम चार जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कस्बे की जनता से अपेक्षा की कि पालिका स्तर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करें।
इस मौके पर ईओ राजीव जैन,सभासद महावीर पंवार, संजय शर्मा, राकेश साहनी, राव इमरान, आलोक, शिव चरण, अयूब अंसारी, चितरंजन मोगा, रूचि यादव, रवि पुंडीर, प्रवीण सुगंधी आदि नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Youtube:- https://m.youtube.com/channel/UCrqL1jdVxwbxQwCWAsoT84g
Facebook page:- https://www.facebook.com/Chandan1010/
Comments